AUS और SA के बीच विश्व कप 2023 का दूसरा सबसे बड़ा सेमी-फाइनल मुकाबला, जीतने वाली टीम इंडिया के साथ खेलेगी Final

AUS vs SA: विश्व कप 2023 का दूसरा सबसे बड़ा सेमी-फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा. इस मुकाबले में आमने सामने होगी साउथ अफ्रीका और 5 बार कि विश्व कप चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया. दोनों टीमों के बीच होने वाला आज का यह मुकाबला तय करेगा कि कौन होगा दूसरा Finalist जो 19 नवंबर को भारत के साथ फाइनल खेलेगा.
टीम इंडिया ने बीते मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 70 रन से जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह बना ली है. दूसरे सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भिड़ेंगे. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा. यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में भारत के खिलाफ उतरेगी. फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र माेदी स्टेडियम में खेला जाना है.
बता दें कि वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है. 1999 का वर्ल्ड कप कौन भूल सकता है जब सेमीफाइनल में दोनों टीमें एक दूसरे के साथ खेली थी और मैच टाई हो गया था. जिसके बाद लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीकी टीम को हराने में सफलता हासिल की थी जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में पहंची थी.





