Hindi Newsportal

असम में बाढ़ का प्रकोप, 82 लोगों की मौत, 42 लोग हुए प्रभावित

ANI: flood (file Photo)
0 657

असम में बाढ़ का प्रकोप, 82 लोगों की मौत, 42 लोग हुए प्रभावित

देश के उत्तर- पूर्वी राज्य असम में बाढ़ और भूस्खलन से भयंकर तबाही मची हुई है। सूबे में बीते कई दिनों से जारी भारी बारिश के चलते 35 में से 33 जिले बुरी तरह इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार 20 जून को बाढ़ की चपेट में आने से 11 और लोगों की मौत हो गई हैं और बाढ़ से मरने वालों का ये आंकड़ा 82 तक जा पहुंचा हैं। इसके अलावा इन राज्यों में लाखों लोग प्रभावित भी हुए हैं। इसके अलावा, सड़कें टूटने से कई इलाकों का संपर्क कट गया है। रेल मार्ग भी बाधित हुआ है। लोग राहत शिविरों में रहकर इस आपदा के शांत होने का इंतजार कर रहे हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन के मुताबिक अभी असम में बाढ़ से हालात चिंताजनक बने हुए हैं. राज्य की बड़ी नदियां उफान पर है. इससे 47 लाख लोगों के जान-माल पर आफत आन पड़ी है. सोमवार को बाढ़ की वजह से 11 और लोग मारे गए हैं. इसके साथ ही बाढ़ से मरने वालों की संख्या 82 हो गई है। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। गृहमंत्री शाह ने केंद्रीय टीम के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे की बात भी कही है।

 

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.