NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: आमिर खान के पुराने इंटरव्यू की वीडियो क्लिप को गलत सन्दर्भ में किया गया वायरल, जाने पूरा सच

फैक्ट चेक: आमिर खान के पुराने इंटरव्यू की वीडियो क्लिप को गलत सन्दर्भ में किया गया वायरल, जाने पूरा सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता की एक 10 सेकंड की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। वायरल वीडियो क्लिप में आमिर खान यह कहते हुए नजर आरहे हैं कि, ‘ यह डेमोक्रेसी है और हर आदमी को अपने विचार सामने रखने का अधिकार है, तो अगर किसी को फिल्म पसंद नहीं आयी है तो उसे नहीं देखनी चाहिए। इस क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अभिनेता आमिर खान खुद कह रहे हैं कि उनकी फिल्म न देखें। फेसबुक पर इस वीडियो को #BoycottLalSinghChaddha आमिर खुद कह रहा है मत देखो #लालसिंह_चड्डा_का_बहिष्कार।  कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।

दरअसल कुछ दिन से आमिर खान की नयी फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और कुछ लोग इस फिल्म के बहिष्कार का भी कैंपेन चला रहे हैं।

 

 

फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो क्लिप अधूरी और पुरानी जिसे गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के पहले चरण में हमने वीडियो को InVid टूल.के माध्यम से कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें इंडिया टुडे की वेबसाइट पर दिसंबर 27, 2014 को प्रकाशित एक लेख मिला।

बता दें प्राप्त लेख में वायरल वीडियो के बयान से मेल खाते हुए बयान के संदर्भ में जानकारी दी गयी । प्राप्त लेख के अनुसार बॉलीवुड एक्टर ने साल 2014 के दौरान उनकी PK फिल्म के रिलीज़ होने पर यह बोला था।

प्राप्त इस जानकारी से हमें वायरल वीडियो के भी पुराने होने की आशंका हुई, जिसके बाद हमने गूगल पर बारीकी से तथ्यों को खंगालना शुरू किया। जिसके बाद हमें जूम(Zoom) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला जिसे दिसंबर 31, 2014 को अपलोड किया गया था।

इसमें आमिर खान और राजकुमार हिरानी को इंटरव्यू में देखा जा सकता है। वीडियो को 9:57 मिनट तक देखने पर हमें वायरल क्लिप मिली। इस दौरान आमिर खान सोशल मीडिया में पीके के बहिष्‍कार की मुहिम पर बोलते हुए दिखाई दिए। इस बीच उनके वायरल वीडियो वाले क्लिप को भी देखा जा सकता है।

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से पता चला कि वायरल वीडियो क्लिप हालिया दिनों की नहीं बल्कि, साल 2014 के दौरान की है, जहां आमिर खान उनकी PK मूवी के लिए यह बयान दे रहे थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button