ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Amazon Alexa पर फैन्स सुन सकेंगे बिग बी की आवाज, आवाज देने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी है बिग बी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अब जल्द ही एक नए अंदाज़ में फैंस से रूबरू होंगे. अमेजन एलेक्सा की नई आवाज के रूप में नजर आएंगे. अमेजन ने अपनी इस नई योजना के लिए बिग बी के साथ पार्टनरशिप की है.

बच्चन एलेक्सा करेगा ये काम।

अमिताभ बच्चन अमेजन की वॉइस असिस्टेंट सर्विस एलेक्सा को आवाज देने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी होंगे. इसका नाम बच्चन एलेक्सा रखा गया है. इसमें बिग बी की आवाज में चुटकुले, मौसम का हाल, सलाह, शायरी, कविताओं समेत अन्य चीजें होंगी.

 

अगले साल सर्विस होगी शुरू।

एमेजॉन इंडिया के कंट्री लीडर फॉर एलेक्सा पुनीष कुमार ने कहा है कि बिग बी की आवाजा एलेक्सा डिवाइसेज पर अगले साल तक उपलब्ध हो जाएगी। इसके सर्विस के लिए यूजर्स को एक फिक्स अमाउंट देना होगा. अमेजन के मुताबिक इस सर्विस के लिए उन्हें एलेक्सा को ऑन करके कहना है, “Alexa, say hello to Mr. Amitabh Bachchan.”

बच्चन साहब ने ज़ाहिर की ख़ुशी।

वहीं इस नई पार्टनरशिप पर अमिताभ बच्चन ने कहा, “टेक्नोलॉजी ने हमेशा मुझे नए चीजों से जुड़ने का मौका दिया है. चाहे वो फिल्म, टीवी शोज, पॉडकास्ट या फिर कुछ और हो, मैं इस सुविधा को अपनी आवाज देने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं. अपनी इस वॉइस टेक्नोलॉजी से मैं दर्शकों से और भी ज्यादा जुड़ पाऊंगा.

गौरतलब है कि एलेक्सा अमेरिका में कई सेलीब्रिटीज की आवाज का उपयोग करता है। इनमें सैमुएल जैकसन प्रमुख हैं लेकिन भारत में पहली बार किसी बॉलीवुड हस्ती की आवाज का उपयोग होने जा रहा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button