ताज़ा खबरेंविदेश
रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन पर देर रात रूस की एयर स्ट्राइक, सूमी में 3 बच्चों समेत मारे गए 22 लोग
यूक्रेन पर देर रात रूस की एयर स्ट्राइक, सूमी में 3 बच्चों समेत मारे गए 22 लोग
रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 14वां दिन है। इस दौरान रूस की यूक्रेन पर बमबारी का सिलसिला जारी है। यूक्रेन के सूमी शहर में 8 मार्च की देर रात को रूस के हवाई हमलों में 22 लोग मारे गए हैं।
यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। हालांकि रूसी हमलों के बाद लाखों लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।
रूस के हवाई हमले में 22 लोगों की मौत
रूस द्वारा यूक्रेन पर हवाई हमले जारी है। द कीव इंडिपेंडेट के मुताबिक यूक्रेन के सूमी में देर रात को रूस के हवाई हमले किए गए जिसमें करीब 22 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है। मारे गए लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
⚡️ Russian air strikes kill 22 people in Sumy overnight on March 8.
Head of Sumy regional state administration Dmytro Zhyvytskyy said that three children were among those killed in the northeastern city.
— The Kyiv Independent (@KyivIndependent) March 9, 2022
रूसी हमलों के बीच यूक्रेन के युवा सांसद का बयान
रूस के हमलों के बीच यूक्रेन के युवा सांसद शिवतोस्लाव युराश ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि ये क्रेमलिन (रूस) पर निर्भर करता है। अगर क्रेमलिन ने आक्रामकता जारी रखने का फैसला किया, तो हम लड़ाई जारी रखेंगे। हम अपने मौलिक अधिकारों को सुरक्षित रखना चाहते हैं जिनकी हमारे पूर्वजों ने रक्षा की।
ये क्रेमलिन(रूस) पर निर्भर करता है। अगर क्रेमलिन ने आक्रामकता जारी रखने का फैसला किया, तो हम लड़ाई जारी रखेंगे। हम अपने मौलिक अधिकारों को सुरक्षित रखना चाहते हैं जिनकी हमारे पूर्वजों ने रक्षा की: दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने की चर्चा पर यूक्रेन के सांसद शिवतोस्लाव युराश pic.twitter.com/KWlFfcsnTA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2022






hgh kaufen online
References:
code.lefou.at