अल्मोड़ा: खाई में गिरी यात्री बस, 7 की मौत, 11 घायल; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
#WATCH उत्तराखंड | SDRF की टीम को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 6-7 लोगों के मरने की आशंका है, जबकि घायल यात्रियों को भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है: राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF)
(वीडियो सोर्स : SDRF) https://t.co/wpDgyd8FgI pic.twitter.com/IzZwbKjy0Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2025
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह बस पहाड़ से रामनगर की ओर जा रही थी. बस सुबह 6 बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए रवाना हुई थी, तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी.
हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिकियासैंण में भर्ती कराया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है. पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं.
जिलाधिकारी और एसडीएम घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. मुख्यालय से घटना स्थल की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है. आपदा अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि बस के अंदर कई लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर किया दुख व्यक्त
हादसे को संज्ञान में लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है. यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है.
जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 30, 2025
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें.
हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है. इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं. ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.





