खेलताज़ा खबरें

Ajmer 92 Trailer: मच अवेटेड फिल्म ‘अजमेर 92’ का ट्रेलर आउट, फिल्म 21 जुलाई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Ajmer 92 Trailer: मच अवेटेड फिल्म ‘अजमेर 92’ का ट्रेलर आखिरकार यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. काफी वक्त से विवादों से घिरी फिल्म का ट्रेलर आखिरकार दर्शकों के बीच आ गया है. दरअसल ‘अजमेर 92’ एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म हैं. इस फिल्म में साल 1987 से 1992 में हुए 250 लड़कियों के बलात्कार और कई नाबालिग लड़कियों की आत्महत्या से जुड़ी दास्तान को दिखाया गया है.

फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है. फिल्म 1992 में अजमेर में हुए बलात्कार के मामले पर आधारित है. फिल्म में करण वर्मा, सुमित सिंह, राजेश शर्मा, मनोज जोशी, बृजेंद्र काला, शालिनी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म का ट्रेलर दिल दहला देले वाला है. फिल्म 21 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत पत्रकार से होती है, जिसके पास एक कपल अपनी होने वाली बहू की फोटो लेकर आता है और उससे यह पता करने के लिए बोलता है कि उसका रेप हुआ है या नहीं? ट्रेलर को देखर जो समझ आता है कि यह कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे लड़कियों को ब्लैकमेल कर कुछ लोग उनका रेप करते हैं.

 

फिल्म अजमेर के बैकग्राउंड में सेट है. पत्रकार नरैट करता है कि साल 1992 में अजमेर में क्या हुआ था. फिर लड़कियों की मौत पर राजनीति और पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई को देखते हुए पत्रकार खुद ही इस मामले की इन्वेस्टिगेशन करना शुरू करता है. उसे कई नाबालिग लड़कियों की बिना कपड़ों के तस्वीरें मिलती हैं. कुछ नाबालिग लड़कियां सुसाइड करती हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button