ताज़ा खबरें

पुलिस हिरासत में भेजीं गयी मराठी अभिनेत्री केतकी, शरद पवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

पुलिस हिरासत में भेजीं गयी मराठी अभिनेत्री केतकी, शरद पवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

 

महाराष्ट्र की एक अदालत ने रविवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। बता दें कि अभिनेत्री केतकी चिताले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था।

मीडिया द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक चिताले द्वारा साझा की गई पोस्ट कविता के रूप में थी और कथित तौर पर किसी अन्य द्वारा लिखी गई थी। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख का उल्लेख उनके उपनाम पवार और 80 वर्ष की आयु के तौर पर किया गया था। राकांपा नेता 81 वर्ष के हैं। पोस्ट में पवार की ओर कथित तौर पर इशारा करते हुए लिखा गया था, ‘नरक इंतजार कर रहा है’ और ‘आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं’। राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करती है।

जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री को रविवार को एक अवकाशकालीन अदालत के सामने पेश किया गया जिसने अभिनेत्री केतकी चिताले को 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पवार के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर चिताले और फार्मेसी के 23 वर्षीय छात्र निखिल भामरे को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button