Hindi Newsportal

दिल्ली में बरस रही है आग, रिकॉर्ड तोड़ हो रही गर्मी, 49 डिग्री के पार पहुंचा पारा

0 632

दिल्ली में बरस रही है आग, रिकॉर्ड तोड़ हो रही गर्मी, 49 डिग्री के पार पहुंचा पारा

 

दिल्ली में गर्मी के कहर से पिछले सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। रविवार को दिल्ली में तापमान 49 डिग्री के पार पहुंच गया। इन दिनों गर्म हवाओं से दिल्ली में लू का प्रकोप चरम पर है। दिल्ली में बरसती आग से लोग बेहाल हैं। दिल्ली में आज कई इलाकों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। रविवार का दिन बीते पांच सालों में सबसे गर्म रहा है।

दिल्ली के बाहरी इलाकों में गर्मी का सबसे अधिक प्रकोप दर्ज किया गया है। मुंगेशपुर में 49.2 व नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस के साथ यह इलाके दिल्ली में सबसे गर्म रहे हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 48.4, पालम में 46.4, आया नगर में 46.8, जफरपुर में 47.5, रिज में 47.2, लोधी रोड में 45.8, मयूर विहार में 45.4, गुरुग्राम में 48.1 व नोएडा में 47.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुरुग्राम में 10 मई 1966 में 49 डिग्री सेल्सियस के बाद सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड रहा है। इन इलाकों में पारा अधिक होने की वजह से गंभीर स्तर की लू दर्ज की गई।