नोएडा में तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी ने दो मजदूरों को कुचला

नोएडा में तेज रफ्तार कार से हुए भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। रविवार शाम को सेक्टर-126 में नवनिर्मित एमथ्रीएम प्रोजेक्ट के पास एक लैंबोर्गिनी कार चालक ने तेज रफ्तार में नियंत्रण खो दिया और फुटपाथ पर बैठे दो मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
चश्मदीदों के मुताबिक, जब लोगों ने हादसे के बाद कार चालक को रोका और पुलिस बुलाने की बात कही, तो उसने बेहद लापरवाह अंदाज में प्रतिक्रिया दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी चालक ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से ठंडे लहजे में पूछा, “कोई मर गया है क्या?”
हादसे के बाद चालक को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। लोगों के गुस्से के बावजूद वह बेहद सहज नजर आया। उसने स्वीकार किया कि वह सिर्फ हल्की रेस दे रहा था, जब कार अनियंत्रित हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कार डिवाइडर पर चढ़ी हुई थी और चालक अंदर ही बैठा था। वीडियो में चालक यह स्वीकार करते हुए नजर आ रहा है कि उसने अचानक एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे हादसा हुआ।
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Two people were injured after being hit by a Lamborghini car near Sector 94 roundabout in Sector-126 police station area. The car is registered in the name of Mridul and was being driven by Deepak. The driver, Deepak, a resident of Ajmer, has been… pic.twitter.com/kIHKb8Iuuq
— ANI (@ANI) March 30, 2025
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी चालक दीपक पेशे से वाहन ब्रोकर है और वह इस कार को एक संभावित ग्राहक के लिए टेस्ट ड्राइव कर रहा था। कार पुदुचेरी नंबर (PY05C7000) की थी, और इसके मालिक का नाम मृदुल बताया जा रहा है, जो नोएडा के सुपरनोवा में रहता है। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है और कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Two people were injured after being hit by a Lamborghini car near Sector 94 roundabout in Sector-126 police station area. The car is registered in the name of Mridul and was being driven by Deepak. The driver, Deepak, a resident of Ajmer, has been… pic.twitter.com/vmJddtfWv6
— ANI (@ANI) March 30, 2025
फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।





