भारत

चंडीगढ़ में युवाओं का उमड़ा सैलाब, सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनने को दिखाया उत्साह

चंडीगढ़ में शनिवार (10 मई) को बड़ी संख्या में युवा सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनने के लिए जुटे। स्थानीय प्रशासन द्वारा किए गए आह्वान के बाद युवाओं में देशसेवा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के टैगोर थिएटर में भारी भीड़ उमड़ी, जहां युवाओं ने आपातकालीन स्थितियों में सहायता करने की इच्छा जताई।

ANI ने इस मौके का वीडियो भी X (पूर्व ट्विटर) पर साझा किया, जिसमें युवा जोश और संकल्प के साथ वॉलंटियर बनने पहुंचे। दरअसल, शुक्रवार को चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं से अपील की थी कि 18 वर्ष से ऊपर के नागरिक सिविल डिफेंस वॉलंटियर के तौर पर नामांकन करवाएं।

चंडीगढ़ प्रशासन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “युवाओं से अपील देश की सेवा करें। तैयार रहें। चंडीगढ़ प्रशासन 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा नागरिकों को सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनने का निमंत्रण देता है, ताकि आपातकालीन तैयारियों को मज़बूती दी जा सके।”

यह पहल ऐसे समय में आई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। 8 मई (गुरुवार) को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के ज़रिए चंडीगढ़ समेत कई भारतीय शहरों को निशाना बनाया। हालांकि, भारत की एयर डिफेंस और काउंटर यूएएस ग्रिड ने इन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। इन हमलों के मलबे से साफ हो गया कि पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्रों को लक्षित किया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button