ताज़ा खबरेंभारत

Vibrant Gujarat: वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 का हुआ आगाज, PM मोदी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली: वाइब्रेंट गुजरात समिट राजधानी गांधीनगर में आज से शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन और प्रदर्शनी केंद्र में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में भाग लिया. 10 से 12 जनवरी तक सम्मेलन के 10वें संस्करण का आयोजन हो रहा है.

 

इससे पहले चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

गुजरात: मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्यूसी ने गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी 2024 तक गांधीनगर, गुजरात में आयोजित हो रहा है. इसकी थीम ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ है. यह संस्करण ‘वाइब्रेंट गुजरात के 20 वर्षों को सफलता के शिखर के रूप में’ मनाएगा. इस साल के शिखर सम्मेलन के लिए 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button