उत्तर प्रदेश: जिला गाजियाबाद का बदला जाएगा नाम, निगम में पास हुआ प्रस्ताव, योगी लगाएंगे मुहर

उत्तर प्रदेश: जिला गाजियाबाद का बदला जाएगा नाम, निगम में पास हुआ प्रस्ताव, योगी लगाएंगे मुहर
यूपी में योगी राज के कार्यकाल में जिलों के नाम बदलने का दौर अभी जारी है। जिलों के नाम बदलने की सूची में अब गाज़ियाबाद का भी नाम जुड़ गया है। नगर निगम की बोर्ड बैठक में जिले का नाम बदलने के लिए सदन की मंजूरी मिल गई है। गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव योगी सरकार को भेजने का फैसला लिया गया है।
गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव मंगलवार को प्रस्ताव पास किया गया। बता दें कि 100 में से 95 पार्षदों ने इस पर सहमति दी। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। सुनीता ने कहा कि शासन जनपद का नया नाम क्या रखेगा वह वहीं से तय होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश में कई शहरों के नाम बदले जा चुके है। इलाहाबाद से प्रयागराज और फैजाबाद से अयोध्या जैसे कई उदाहरण है। साल 2018 में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया था। ऐसे ही फैजाबाद से अयोध्या कर दिया गया था। हाल ही में अलीगढ़ का भी नाम बदलकर हरिगढ़ करने के प्रस्ताव पर नगर निगम की मुहर लग चुकी है।
गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने शहर का नाम बदले जाने का प्रस्ताव मिलने की पुष्टि की है। इससे पहले भी 2022 में दूधेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी महंत नारायण गिरी ने गाजियाबाद का नाम बदलने के लिए CM योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने सीएम को गाजियाबाद के नाम की जगह पर की नाम सुझाए थे। उन्होंने गाजियाबाद का नाम गजप्रस्थ, दूधेश्वररथ नगर या हरनंदीपुरम करने का प्रस्ताव पेश किया था।





