ताज़ा खबरें

इसरो ने एक बार फिर रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट का सफल हुआ प्रक्षेपण

इसरो ने एक बार फिर रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट का सफल हुआ प्रक्षेपण

 

नए साल पर इसरो ने भी एक बार फिर इतिहास रच दिया है। आज यानी एक जनवरी को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साल के अपने पहले अंतरिक्ष मिशन में एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) को लॉन्च कर दिया है। इसरो ने ‘एक्स-रे पोलेरिमीटर सैटेलाइट’ (एक्सपोसैट) मिशन को एक जनवरी की सुबह 9.10 बजे लॉन्च किया।   एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट का प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश में पहले लॉन्च-पैड, SDSC-SHAR, श्रीहरिकोटा से निर्धारित किया गया है। ISRO के मुताबिक, XPoSat का स्वास्थ्य सामान्य है।

नए साल की शुरुआत हो चुकी है। इसरो ने बताया कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से साल का पहला मिशन लॉन्च किया गया। साल 2023 में चंद्रयान-3 मिशन के जरिए चांद पर पहुंचने और आदित्य एल-1 मिशन के जरिए सूर्य तक सफर की शुरुआत के बाद इसरो ने इस साल स्पेस सेक्टर में अपना पहला कदम बढ़ाया है।

गौरतकब है कि इस मिशन की लॉन्चिंग के साथ ही भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जिसने ब्लैक होल और न्यूट्रॉन स्टार्स की स्टडी के लिए स्पेशलाइज्ड एस्ट्रोनॉमी ऑब्जर्वेट्री को स्पेस में भेजा है। एक्सपोसैट एक तरह से रिसर्च के लिए एक ऑब्जर्वेट्री है, जो अंतरिक्ष से ब्लैक होल और न्यूट्रॉन स्टार्स के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाएगी।

PSLV-C58 XPoSat मिशन पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, “1 जनवरी 2024 को पीएसएलवी का एक और सफल मिशन पूरा हो गया है।”
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button