ताज़ा खबरेंराजनीति

भाजपा नेता मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

भोपाल: भाजपा नेता मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल रहे.

भाजपा नेता जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद बीजेपी आलाकमान ने मोहन यादव को सीएम पद के लिए चुना. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से बीजेपी विधायक हैं और राज्य में बड़ा ओबीसी चेहरा हैं. उनको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का करीबी माना जाता है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button