ताज़ा खबरें

गैस चैंबर जैसे हालातों में दिल्ली, ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है वायु गुणवत्ता, पर्यावरण मंत्री ने बुलाई बैठक

गैस चैंबर जैसे हालातों में दिल्ली, ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है वायु गुणवत्ता, पर्यावरण मंत्री ने बुलाई बैठक

देश की राजधानी दिल्ली के लोगों की सांसों पर इन दिनों प्रदूषण का पहरा है। दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हो रहा है, पिछले कई दिनों से दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। ऐसे में दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में है जिसके मद्देनजर नई दिल्ली नगर पालिका परिषद द्वारा कई क्षेत्रों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों का एक्यूआइ 400 से ऊपर यानी दर्ज किया गया। अगले दो-तीन दिनों के दौरान भी इसमें कोई खास सुधार होने के आसार नहीं हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार के मुताबिक कई इलाकों का AQI 400 के पार दर्ज किया गया है। आरके पुरम का एक्यूआई 453, पंजाबी बाग का 444, आईटीओ का 441 और आनंद विहार का 432 दर्ज किया गया है।

ऐसे में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली के सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक आज दिल्ली सचिवालय में होगी। बैठक में वित्त एवं राजस्व मंत्री आतिशी, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन मौजूद रहेंगे।

प्रदूषण के गंभीर हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों में दिसंबर में पड़ने वाला शीतकालीन अवकाश नवंबर में ही घोषित कर दिया है। सभी स्कूलों को 9 से 18 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही, दूसरे राज्यों में पंजीकृत एप आधारित टैक्सियों के दिल्ली में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं, 13 से 20 नवंबर के बीच घोषित सम-विषम योजना को भी अभी टाल दिया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के प्रमुख शहरों में अभी हवा जहरीली ही बनी रहेगी।  प्रतिकूल हालात से जल्द राहत मिलने वाली नहीं है। पंजाब व पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने पर भी रोक नहीं लग पा रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button