ताज़ा खबरें

भारत-बांग्लादेश की दोस्ती में जुड़ा एक नया अध्याय, पीएम मोदी और शेख हसीना ने 3 बड़ी परियोजनाओं का किया उद्घाटन

भारत-बांग्लादेश की दोस्ती में जुड़ा एक नया अध्याय, पीएम मोदी और शेख हसीना ने 3 बड़ी परियोजनाओं का किया उद्घाटन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज यानी बुधवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संयुक्त रूप से तीन भारतीय सहायता प्राप्त विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यह तीन परियोजनाएं हैं अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक, खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन और बांग्लादेश के रामपाल में मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट की यूनिट-II

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन विकास परियोजनाओं के उद्घाटन पर पीएम शेख हसीना ने कहा, ”…मैं हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत करने की आपकी प्रतिबद्धता के लिए अपना आभार व्यक्त करती हूं…”

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, “यह खुशी की बात है कि एक बार फिर हम भारत-बांग्लादेश सहयोग की सफलता का जश्न मनाने के लिए जुड़े हैं। हमारे रिश्ते लगातार नई ऊंचाईयां छू रहे हैं। पिछले 9 वर्षों में हमने मिलकर जो काम किया है, वह इससे पहले के दशकों में भी नहीं हुआ था।”

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन विकास परियोजनाओं के उद्घाटन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, सीमा पर शांति, सुरक्षा और स्थिरता स्थापित करने के लिए हमने दशकों से लंबित भूमि सीमा समझौते पर हस्ताक्षर किए। हमने समुद्री सीमा का भी समाधान किया… पिछले 9 वर्षों में ढाका, शिलांग, अगरतला, गुवाहाटी और कोलकाता को जोड़ने वाली 3 नई बस सेवाएं शुरू की गई हैं… पिछले 9 वर्षों में 3 नई ट्रेन सेवाएं भी शुरू हुई हैं। 2020 से भारत और बांग्लादेश के बीच पार्सल और कंटेनर ट्रेनें भी चल रही हैं… भारत और बांग्लादेश के बीच दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज गंगा विलास शुरू करके पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है…

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button