ताज़ा खबरें

Delhi: बंदूक की नोक पर तीन बदमाशों ने लूटी ज्वेलरी की दुकान, एक गिरफतार, पिस्तौल समेत 4 जिंदा कारतूस बरामद

Delhi: बंदूक की नोक पर तीन बदमाशों ने लूटी ज्वेलरी की दुकान, एक गिरफतार, पिस्तौल समेत 4 जिंदा कारतूस बरामद 

 

दिल्ली के करावल नगर इलाके से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीती 31 अक्टूबर को दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के करावल नगर इलाके में तीन लोगों ने बंदूक की नोक पर एक आभूषण की दुकान में लूटपाट की। एक आरोपी पकड़ा गया है। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद लिया हैं।

 

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शाम 04 बजकर 39 मिनट पर ज्वेलरी की दुकान में लूट के बारे में पीसीआर कॉल मिली। पता चला कि करावल नगर के प्रेम विहार में यश बघेल (19) पुत्र संतोष बघेस जय दुर्गा ज्वेलर्स के नाम से आभूषण दुकान चलाता है। शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने पिता के साथ दुकान पर मौजूद थे और उस समय कुछ ग्राहक भी थे। हेलमेट पहने तीन बदमाश आभूषण की दुकान में घुसे और पिस्तौल निकाल ली। उन्होंने पिस्तौल के बल पर दुकान के काउंटर पर रखे आभूषण लूट लिये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदमाश सोना और चांदी के गहने लूट ले गए।

वारदात के बाद बदमाश भागने का प्रयास करने लगे तो लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। उन्होंने उसकी पिस्तौल छीन ली और उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। दो बदमाश भागने में सफल रहे। बदमाश दो मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए जिससे वह लूटपाट करने आए थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button