गुरुग्राम: वाहन चेकिंग के दौरान 1.30 करोड़ रुपए नकद के साथ गिरफ्तार हुआ व्यक्ति
गुरुग्राम में अपनी कार के बूट में 1.30 करोड़ रुपये ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार किया। हरियाणा में 21 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव में आचार संहिता लागू होने के बाद यह नोटों की सबसे बड़ी जब्ती है.
पुलिस ने आरोपी की पहचान दिल्ली के रहने वाले दिवेश के रूप में की है, जिसे एमजी रोड पर वाहनों की अनियमित चेकिंग के दौरान रोका गया था। गुरुग्राम पुलिस पीआरओ सुभाष बोकन ने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा दिवेश से पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने कहा, “हम कार में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी रखने के उद्देश्य को जानना चाहते हैं। चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे का इस्तेमाल करने पर हमें संदेह है।”
बता दे की गुरुग्राम जिले में चार विधानसभा क्षेत्र और 1,172 चुनाव बूथ हैं। हरयाणा में 90 विधान सभा सीटो पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
(With agency inputs)





