न्यूजीलैंड से 20 साल बाद वर्ल्ड कप में जीता भारत, चार विकेट से दी मात

न्यूजीलैंड से 20 साल बाद वर्ल्ड कप में जीता भारत, चार विकेट से दी मात
भारत ने आज रविवार को 2019 का अपना बदला न्यूजीलैंड से ले लिया है। भारत वर्ल्ड कप में 20 साल बाद न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब हो पाई है। पिछली बार साल 2003 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था। आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुक़ाबला हुआ। इस दौरान भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
आईसीसी विश्व कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। विराट कोहली ने खेली 95 रन की पारी।
(तस्वीरें सोर्स: ANI फोटो)#ICCCricketWorldCup #INDvsNZ pic.twitter.com/k1449oZidY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2023
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रनों की पारी खेल कर आल ऑउट हो गयी। भारत को 274 रनों का लक्ष्य मिला। इनिंग के पहले ही 5 ओवर में न्यूजीलैंड ने अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद टीम की ओर से डेरियल मिचेल ने 130 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रचिन रविंद्र ने 75 रन जड़े।
गेंदबाजी में भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए, जबकि कुलदीप यादव की झोली में दो विकेट आए।
धर्मशाला में अबतक खेले गए 7 वनडे में से प्रत्येक में टॉस जीतने वाले कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारत-न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि टॉस जीतने वाला कप्तान क्या करता है।
जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11 – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 – डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (कप्तान), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट।





