ओलिंपिक खेलों में क्रिकेट को किया गया शामिल, IOC ने दी मंजूरी, 128 सालों बाद IOC ने दी मंजूरी

ओलिंपिक खेलों में क्रिकेट को किया गया शामिल, IOC ने दी मंजूरी, 128 सालों बाद IOC ने दी मंजूरी
क्रिकेट फैंस से जुड़ी एक बढ़ी खबर है। यहाँ साल 2028 में अमेरिका के लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट को शामिल करने का फैसला लिया गया है। मुंबई में इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस बैठक में क्रिकेट समेत चार अन्य खेलों को ओलंपिक्स 2028 में शामिल करने का फैसला लिया गया है।
#WATCH IOC ने 2028 लॉस एंजिल्स गेम्स में क्रिकेट और चार अन्य नए खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
IOC के दो सदस्यों ने इसका विरोध किया और एक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।#IOC pic.twitter.com/vo1raeorEx
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 16, 2023
क्रिकेट के साथ बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लैक्रोस भी ओलंपिक्स 2028 में आयोजित किए जाएंगे। इन पांच खेलों की ओलंपिक्स में एंट्री को लेकर बीते शुक्रवार ही बात बनती नजर आ गई थी। दरअसल, इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी के कार्यकारी बोर्ड ने पिछले सप्ताह ही इन पांच खेलो को ओलंपिक्स 2028 में शामिल करने के लॉस एंजिल्स खेल आयोजकों के प्रस्ताव पर बातचीत की मंजूरी दे दी थी।
गौरतलब है कि इससे पहले क्रिकेट 1900 के पेरिस ओलंपिक्स में भी खेला गया था। यानी 128 साल बाद इसकी ओलंपिक्स में वापसी होगी। लंबे समय से क्रिकेट को ओलंपिक्स में शामिल करने की कोशिशें चल रही थी। अब जाकर क्रिकेट को दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन में एंट्री मिली है. ICC ने इसके लिए खूब मेहनत की है।





