इतना लग्जरी होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का कोच, रेल मंत्री ने शेयर की यह तस्वीरें

इतना लग्जरी होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का कोच, रेल मंत्री ने शेयर की यह तस्वीरें
अपनी तेज रफ़्तार और उच्च श्रेणी सुविधाओं के लिए जानी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन अब लगभग देश के सभी राज्यों के दौड़ रही है। यह भारत में सेमी हाईस्पीड ट्रेनों की पहली श्रृंखला है जो यात्रियों के लिए उच्च श्रेणी की सुविधाओं से लैस है। अभी तक इस ट्रेन में सिर्फ बैठकर यात्रा कर सकते हैं, लेकिन अब इसमें स्लीपर कोच की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसी को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा की हैं।
Concept train – Vande Bharat (sleeper version)
Coming soon… early 2024 pic.twitter.com/OPuGzB4pAk
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) October 3, 2023
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा साझा की गयी तस्वीरें असली नहीं लेकिन बल्कि कॉन्सेप्चुअल हैं। जिसे असलियत में स्लीपर कोच का हिस्सा बनाया जाएगा। तस्वीरों ट्रेन का स्लीपर कोच गजब का दिख रहा हैं, जिन्हें अत्याधुनिक इंटीरियर के साथ तैयार किया जा रहा है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का डिजाइन लगभग तैयार हो चुका है। इस साल के आखिर तक स्लीपर कोच बन कर तैयार हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, मार्च 2024 में इसका वंदे भारत ट्रेन ने स्लीपर कोच का संचालन यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक इस ट्रेन का रूट साफ नहीं हो पाया है और इसके रंग को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा की जा रही है।





