Asian Games 2023: घुड़सवारी में भारत ने जीता गोल्ड, 41 साल बाद मिला मौका, पढ़ें बाकी खेलों की अपडेट

Asian Games 2023: घुड़सवारी में भारत ने जीता गोल्ड, 41 साल बाद मिला मौका, पढ़ें बाकी खेलों की अपडेट
चीन के हांगझू में एशियाई गेम्स 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। मंगलवार को भारतीय घुड़सवारी टीम ने भारत को 41 साल बाद गोल्ड मेडल दिलाने में सफलता पाई। भारत ने 1982 में घुड़सवारी में गोल्ड मेडल हासिल किया था। हालांकि भारत की मिक्स्ड टीम ने इतिहास रच दिया। दिव्यकृीति सिंह, हृदय छेदा, सुदीप्ति हजेला और अनुष अग्रवाल को मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल हुआ।
इस दौरान सेलिंग में भारत की नेहा ठाकुर और इबाद अली ने मंगलवार को बेहतरीन का प्रदर्शन दिया। महिला डिंगी ILCA4 में ने नेहा ठाकुर ने मंगलवार को भारत का पहला मेडल दिलाते हुए सिल्वर पदक पर कब्जा किया। सेलिंग में इस कामयाबी को इबाद अली ने आगे बढ़ाया और ब्रॉन्ज मेडल नाम किया।
टेनिस में भी भारत को तीन इवेंट में कामयाबी मिली। हांगकांग की खिलाड़ी को सिंगल्स इवेंट के राउंड 16 के मैच में भारत की अंकिता रैना ने आसानी से मात दी. पुरुष सिंगल्स में सुमित नागल को हालांकि मुश्किल का सामने करना पड़ा. लेकिन सुमित नागल कजाकिस्तान के खिलाड़ी को राउंड 16 के मुकाबले में हराने में कामयाब रहे. युकी और अंकिता की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स इवेंट में पाकिस्तान की जोड़ी को हराकर अगले राउंड का टिकट हासिल किया।
भारत का मंगलवार को हॉकी में कमाल का प्रदर्शन जारी रहा। भारत ने सिंगापुर को 1-16 से मात दी। भारत की ग्रुप स्टेज में यह लगातार दूसरी जीत है। इतना ही नहीं भारत ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में 32 गोल स्कोर किए हैं।
मुक्केबाजी में भारत को तीसरे दिन सफलता मिलना जारी रहा. सचिन सिवाच ने 57 किलोग्राम इवेंट में इंडोनेशिया के असरी को मात दी और प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया. भारत के नरेंद्र बेरवाल को 92 किलोग्राम इवेंट में कामयाबी मिली. नरेंद्र ने किर्गिस्तान के इलचोरो को हराया और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
स्क्वैश में भारत को कामयाबी मिली. मेन्स टीम ने कतर को 3-0 से मात दी। भारत की महिला टीम ने भी स्क्वैश के अगले राउंड का टिकट हासिल किया। भारत की महिला टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया.





