ताज़ा खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी पश्चिम बंगाल का दौरा, स्वदेशी युद्धपोत ‘विंध्यगिरी’ को करेंगी लॉन्च

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी पश्चिम बंगाल का दौरा, स्वदेशी युद्धपोत ‘विंध्यगिरी’ को करेंगी लॉन्च

 

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का दौरा करेंगी। इस दौरान वह रक्षा गार्डन रीच शिपबिल्डर्स इंजीनियर्स लिमिटेड में भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17ए के छठे स्वदेशी युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ को लॉन्च करेंगी।

गौरतलब है कि नौसेना में इस युद्धपोत के शामिल होने से उसकी ताकत में काफी इजाफा होगा। केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया पहल के तहत पूर्णत: स्वदेशी तकनीक से इस अत्याधुनिक युद्धपोत का निर्माण किया गया है। प्रोजेक्ट 17ए कार्यक्रम के तहत, मेसर्स एमडीएल द्वारा कुल चार जहाज और मेसर्स जीआरएसई द्वारा तीन जहाज निर्माणाधीन हैं।

वहीं इस दौरना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मेरा बंगाल नशा मुक्त बंगाल अभियान का शुभारंभ करेंगी। बता दें, राष्ट्रपति ने इस साल मार्च में पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। राष्ट्रपति के आगमन के बाद उन्हें कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।  

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button