Wimbledon 2023: टेनिस जगत को मिला नया सितारा, कार्लोस अल्कारेज बने विम्बलडन के नए चैम्पियन

Wimbledon 2023: स्पेन के 20 वर्षीय कार्लोस अल्कारेज ने रविवार देर रात विम्बलडन मेंस सिंगल्स फाइनल का खिताब जीता. कार्लोस ने यह खिताब सर्बिया के 36 वर्षीय नोवाक जोकोविच को हराकर अपने नाम किया.
दरअसल इस जीत के साथ वर्ल्ड नंबर-1 अल्कारेज ने वर्ल्ड नंबर-2 जोकोविच के लगातार 34 जीत के सिलसिले को भी तोड़ा. 4 घंटे 42 मिनट तक चले मुकाबले में कड़ी मशक्कत के बाद कार्लोस अल्कारेज ने 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 4-6 से यह मुकाबला जीता.
विंबलडन में जीत के आखिरी शॉट लगाने के बाद अल्कराज काफी इमोशनल हो गए. महज 20 साल की उम्र में अल्कराज ने विंबलडन का खिताब अपने नाम किया. विंबलडन से पहले उन्होंने पिछले साल यूएस ओपन का भी खिताब अपने नाम किया था. बता दें कि, स्पेनिश युवा अल्कारेज का यह पहला विम्बलडन खिताब है, वह चैम्पियनशिप में अपना 12वां मैच ही खेल रहे थे. टेनिस में यह उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम है, उन्होंने पिछले साल US ओपन जीता था.
Novak ko #Wimbledon mai haraana hai?
Ajao dikha dunga 😉 pic.twitter.com/QL0o3QZ3sH
— Wimbledon (@Wimbledon) July 17, 2023
विम्बलडन चैम्पियन कार्लोस अल्कारेज ने कहा, ‘मैं जब बच्चा था, जोकोविच का खेल देखकर ही मुझे टेनिस से प्यार हुआ. मैंने कई बार आपके स्टाइल में खेलने की प्रैक्टिस की है. आप मेरे आदर्श हैं और रहेंगे…’
‘विम्बलडन जीतना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि सिर्फ 20 साल की उम्र में विम्बलडन चैम्पियन बनूंगा. मुझे खुद पर गर्व है. मुझे ग्रास कोर्ट से अब प्यार हो गया. मैं बेशक वर्ल्ड नंबर-1 हूं, पर अभी बहुत छोटा हूं. मेरे खेल को लेकर सभी फैसले माता-पिता और कोच लेते हैं.’





