ताज़ा खबरेंभारत

मध्य प्रदेश: शख्स के ऊपर पेशाब करने वाला आरोपी प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार, आरोपी पर लगा NSA

मध्य प्रदेश में पुलिस ने प्रवेश शुक्ला नामक शख्स को मंगलवार देर रात एक आदिवासी शख्स के ऊपर नशे की हालत में पेशाब करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 294 एवं 504 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले से सामने आया था जहां एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि नशे की हालत में एक शख्स दूसरे शख्स के ऊपर पेशाब कर रहा है. इस वीडियो ने राज्य में विवाद पैदा कर दिया, जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोपी के खिलाफ कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज करने का दिया.

 

इस मामले के लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, गिरफ़्तारी हो गई है, वह थाने में है. कानूनी कार्रवाई हुई,उस पर NSA लगेगा. कांग्रेस के हिसाब से बुलडोज़र नहीं चलेगा, कानून के हिसाब से बुलडोज़र चलेगा. अतिक्रमण होगा तो बुलडोज़र चलेगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button