ताज़ा खबरें

‘मन की बात’ का प्रसारण आज, इस वजह से पीएम मोदी एक सप्ताह पहले ही कार्य्रकम को करेंगे संबोधित

‘मन की बात’ का प्रसारण आज, इस वजह से पीएम मोदी एक सप्ताह पहले ही कार्य्रकम को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 18 जून को मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम का 102वां एपिसोड होगा। यूं तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को रेडियों पर हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है, लेकिन इस महीने यह एक सप्ताह पहले ही प्रसारित हो रहा है।

गौरतलब है कि इस बार 25 जून को आखिरी रविवार पड़ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी उस दौरान अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इसलिए ‘मन की बात’ का प्रसारण एक हफ्ते पहले ही किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने इसकी जानकारी 13 जून को ही ट्वीट कर दे दी थी, ट्वीट के माध्यम से उन्होंने ने बताया कि इस बार 18 जून 2023 को ही ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रसारित होगा। उन्होंने कार्यक्रम के लिए देश के नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए थे। पीएम मोदी ने कहा था कि आपके सुझाव पाकर हमेशा खुशी होती है। NaMo ऐप या MyGov पर अपनी राय साझा करें अथवा 1800-11-7800 डायल करके अपना संदेश रिकॉर्ड करें।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button