ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी गिरफ्तार, दो चाइनीज हैंड ग्रेनेड बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबालों को एक सफलता हाथ लगी है। जहाँ बांदीपोरा पुलिस ने 13 RR और 45 Bn सीआरपीएफ के साथ बहाराबाद हाजिन में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया। सुरक्षाबलों ने उसके पास से चीन के 2 हैण्ड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं।  जानकारी के अनुसार, इस मामले मे आतंकी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और यूए (पी) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि, इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार (12 जून) को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया। बीएसएफ ने हंदवाड़ा-नौगांव राज्य राजमार्ग के किनारे एक पुलिया के पास भाटपुरा गांव में IED बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों ने फ्रीस्टिहार वारीपोरा चौराहे पर एक मोबाइल व्हीकल चेकपॉइंट (एमवीसीपी) बनाया था, जिसके बाद फ्रीस्टिहार वारीपोरा गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। इस दौरान क्रॉसिंग की ओर से आ रहे दो संदिग्धों ने सुरक्षाकर्मियों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button