ताज़ा खबरें

गुजरात ATS की बड़ी कामयाबी, ISIS के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश, एक महिला समेत चार लोगो को किया गिरफ्तार

गांधीनगर: गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. एटीएस ने एक महिला समेत चार लोगो को पोरबंदर से गिरफ्तार किया है. जबकि एक और शख्स को पकड़ने के लिए कई टीमें छापेमारी कर रहीं हैं.

 

गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रांत (ISKP) से कथित रूप से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

 

ATS के अनुसार गुजरात ATS ने पोरबंदर से एक विदेशी नागरिक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पता चला है कि इन लोगों के अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से संबंध हैं. पोरबंदर और आसपास के इलाकों में विशेष अभियान के लिए पिछले कुछ दिनों से ATS की एक विशेष टीम सक्रिय थी. छापेमारी के दौरान गुजरात एटीएस को कई प्रतिबंधित चीजें मिली हैं. ये चारों ISIS के साथ जुड़ने के लिए भागने की फिराक में थे. ये सभी पिछले एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे.

 

 

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button