WWDC 2023: आ गया Apple Vision Pro रिएलिटी हेडसेट, आंखों और आवाज से होंगा कंट्रोल, जानें क्या है प्राइस

नई दिल्ली : Apple ने उसके पहले मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट को लॉन्च कर दिया है. एप्पल ने WWDC23 में अपने Apple विजन प्रो को पेश कर दिया है. Apple विजन प्रो एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो वर्चुअल और रियल दुनिया को आपस में जोड़ता है. सिर में पहनने और आंखों में लगाने के बाद यह हेडसेट, यूजर के सामने एक स्क्रीन पेश करता है, जिसमें हर छोटा-बड़ा काम हो जाता है, साथ ही एंटरटेनमेंट से लेकर गेमिंग तक शानदार एक्सपीरियंस मिलता है. Apple ने बताया है कि ‘विजन प्रो’ को आंखों, हाथों और आवाज से कंट्रोल किया जा सकता है.

Apple Vision Pro की खूबियां
यह मुख्य रूप से एक मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट है, लेकिन डायल की मदद से यूजर ऑग्मेन्टेड और फुल वर्चुअल रिएलिटी के बीच स्विच कर सकता है. कमाल की बात तो यह है कि एप्पल के इस डिवाइस में कोई कंट्रोलर नहीं है. यूजर्स इसे अपनी आंखों, हाथों और आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं. ऐपल के मुताबिक, ‘विजन प्रो’ में Eyesight नाम का एक सिस्टम दिया गया है. इसका इस्तेमाल तब होता है, जब आपके कमरे में कोई दाखिल होता है. ‘विजन प्रो’ का फ्रंट फेसिंग डिस्प्ले यूजर को यह देखने का मौका देता है कि सामने कौन है. यूजर को हेडसेट हटाने की जरूरत नहीं होती.
Apple Vision Pro की कीमत
‘ऐपल विजन प्रो’ की कीमत 3499 डॉलर (लगभग 2 लाख 88 हजार 724 रुपये) बताई गई है. यह अगले साल यानी 2024 से उपलब्ध होगा.






This article is a gem. Catch ary news streaming live — developing stories and analysis. crisp HD playback. breaking alerts, prime‑time debates, interviews. crisp HD playback.