AI साइंस-टेक्नोलॉजीभारत

भारत में पहले एप्पल स्टोर का उद्घाटन, जानिए कैसा है भारत का पहला Apple Store

महाराष्ट्र: एप्पल के CEO टिम कुक ने भारत में पहले एप्पल स्टोर का उद्घाटन किया. भारत में एप्पल का पहला स्टोर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोला गया.

एप्पल के स्टोर की ओपनिंग के मौके पर एप्पल के CEO टिम कुक के साथ एप्पल के सैकड़ो फैंस और अधिकारी मौजूद रहें. इस स्टोर से पूरे मुंबई और अन्य शहरों तक कंपनी अपनी पहुंच बढ़ाएगी. कंपनी यहां 100 सदस्यों की टीम के काम करेगी. यह स्टोर 20 भाषाओं में कस्टमर सपोर्ट देने में सक्षम होगा. बता दें कि यह स्टोर मुंबई का पॉश इलाका जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खोला गया है.

 

एप्पल के इस स्टोर को अंदर से काफी लग्जरी बनाया गया है, जिसमें आ​धुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं और ग्राहकों की हर सुख सुविधा का ख्याल रखा गया है. आइए एप्पल स्टोर की तस्वीरों पर नजर डालते हैं.

 

बता दें कि एप्पल के सीईओ टिम कुक सोमवार को ही इंडिया आ गए थे. स्टोर खुलने से पहले वे मुंबई में कई सेलिब्रेटी से मिले. टिम कुक मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया भी गए थे. साथ ही टिम कुक बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात करेंगे. इसके अलावा वे केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर से भी मिलेंगे. इसके बाद गुरुवार को दिल्ली में भी टिम कुक एप्पल के स्टोर का उद्घाटन करेंगे.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button