IPL 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स ने मारी बाजी, आईपीएल के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया
IPL 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स ने मारी बाजी, आईपीएल के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल 2023 सत्र का 12वं मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। यहाँ चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट गवां कर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स के रहाणे ने 27 गेंद पर 61 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 225.93 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। शिवम दुबे ने 26 गेंद पर 28 और अंबाती रायुडू ने 16 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे खाता नहीं खोल सके। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक विकेट लिए।
वहीं मुंबई इंडियंस के ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 21 गेंद पर 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 22 गेंद पर 31 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 22, कप्तान रोहित शर्मा ने 21, ऋतिक शौकीन ने नाबाद 18 और कैमरन ग्रीन ने 12 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स पांच, अरशद खान दो और सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला ने नाबाद पांच रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हैंगरगेकर.





