ताज़ा खबरें

मुरादाबाद: आलू कोल्ड स्टोरेज की गिरी छत, 10 की हुई मौत, कई घायल

मुरादाबाद: आलू कोल्ड स्टोरेज की गिरी छत, 10 की हुई मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गुरुवार की सुबह एक आलू कोल्ड स्टोर के एक हिस्से की छत भरभरा कर गिर गई थी। छत गिरने से कई लोग छत के मलबे के नीचे फंस गए थे। सूचना मिलने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची थी। कड़ी मशक्क्त और कई घंटों के बचाव अभियान के बाद यहाँ 10 लोगों को की मृत्यु की खबर है जबकि 5 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गुरुवार सुबह कोल्ड स्टोर में चंदौसी के अलावा के गांवों के मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कोल्ड स्टोर की दीवारें भरभराकर गिर गईं। जिसमें मजदूर दब गए। इस हादसे की जानकारी मिलने पर संभल के अलावा आस पड़ोस के अधिकारी और फोर्स बुला ली गई और बचाव अभियान जारी कर दिया गया। देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र के स्लामनगर रोड पर हुई है। यहां AR कोल्ड स्टोरेज में क्षमता से अधिक आलू का भराव कर दिया गया था। जिसके बाद ओवरलोड होने के कारण से स्टोर की दीवारें फट गईं और कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्से की छत गिर गयी। इससे लगभग 25 मजदूर दब गए थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button