ताज़ा खबरें

उमेश पाल की हत्या में शामिल अरबाज का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर, हत्या के दिन इस्तेमाल हुई गाड़ी का चालक था अरबाज

उमेश पाल की हत्या में शामिल अरबाज का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर, हत्या के दिन इस्तेमाल हुई गाड़ी का चालक था अरबाज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को सरे आम अधिवक्ता उमेश पाल की हुई हत्या हुई थी। इस मामले में आज यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। यूपी पुलिस ने आज यानि सोमवार को हत्याकांड से जुड़े एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया।

ADG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने मीडिया को बताया कि 24 फरवरी की शाम उमेश पाल जो राजू पाल विधायक हत्याकांड के गवाह थे उनकी कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले में कार्रवाई के क्रम में आज प्रयागराज जनपद के धूमनगंज थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ में मामले में शामिल अरबाज का एनकाउंटर हो गया है।

पुलिस ने बताया कि अरबाज के पास एक पिस्टल मिली। अरबाज पर आरोप है कि घटना के दिन प्रयोग होने वाली गाड़ी का ये चालक था तथा उसने फायरिंग भी की थी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक पहले पुलिस और अरबाज की धूमनगंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ जिसमें वह घायल हो गया इसके बाद उपचार के दौरान अरबाज की मृत्यु हो गई।

बता दें कि उमेश पाल की हत्या में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था, उसे अरबाज ही चला रहा था। मारे गए बदमाश अरबाज को पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है। अरबाज, अतीक अहमद की गाड़ी भी चलाता था।  धूमनगंज इलाके में स्थित नेहरू पार्क के जंगल में अरबाज को ढेर किया गया है। इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button