ताज़ा खबरें

NIA की बड़ी कार्रवाई, देश के 8 राज्यों में 70 जगहों में चल रही हैं छापेमारी

NIA की बड़ी कार्रवाई, देश के 8 राज्यों में 70 जगहों में चल रही हैं छापेमारी

 

आज मंगलवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह NAI ने आठ राज्यों में 70 जगहों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज एक मामले के बारे में है। गैंगस्टर लॉरेंस और उसके करीबियों के ठिकानों पर यह रेड हुई हैं।

 

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक NIA राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में एक साथ कार्रवाई कर रही है। राजस्थान में रेड के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस का पाकिस्तान कनेक्शन भी मिला है।

लॉरेंस और उसके गैंगस्टरों का कच्चा चिट्ठा का राज 75 मोबाइल फोन में छिपा हुआ है जो पिछले 3 महीने में जांच एजेंसियों ने अलग-अलग गैंगस्टरों के यहां छापेमारी के दौरान जब्त किए हैं। आज चल रही छापेमारी का यही आधार है।

इससे पहले की कार्रवाई में एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किए गए सभी गैंगस्टरों से पूछताछ की थी। इसके बाद पाकिस्तान-आईएसआई और गैंगस्टर गठजोड़ के बारे में कई जानकारी एनआईए के हाथ लगी है. इसी के आधार पर एक बार फिर गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button