पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया 177 पर ऑल-आउट, रविंद्र जडेजा ने झटके 5 विकेट

India vs Australia Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में महज 177 रन बनाए.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मुकाबले में भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन हुआ जिसके चलते मेजबान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 177 रन ही बना सकी. भारत की ओर से टीम में चोट के बाद वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. वहीं अश्विन ने कुल 3 विकेट लिए.
जडेजा-अश्विन की फिरकी के अलावा शमी और सिराज को 1-1 विकेट मिला. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे बड़ी पारी मार्नस लाबुशेन (49 रन) ने खेली. जबकि स्मिथ ने 37 रन बनाए. इसके अलावा एलेक्स केरी (36) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (31) ने रन जोड़े.
दूसरी ओर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन के आखिरी सेशन में बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुक्सान पर 77 रन बनाए. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं के एल राहुल ने 20 रन बनाए और मर्फी का शिकार हो गए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉड मर्फी ने टेस्ट में डेब्यू किया है.





