मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लगा सकता हूं, लेकिन… जानें वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर क्या बोले राहुल गांधी

मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लगा सकता हूं, लेकिन… जानें वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर क्या बोले राहुल गांधी
आज यानी मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सांसद वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता में वरुण गांधी के कोंग्रेस में शामिल होने तथा भारत जोड़ो यात्रा में संभावित भागीदारी की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार नहीं कर सकती।
#WATCH वह भाजपा में हैं अगर वो यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत होगी क्योंकि हमारी विचारधारा अलग है। मैं RSS के दफ़्तर में नहीं जा सकता… वरुण ने उस(भाजपा की) विचारधारा को अपनाया है और मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता: वरुण गांधी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी pic.twitter.com/yrxn5ZKY8w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2023
उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं लेकिन मेरी विचारधारा, उनकी विचारधारा से नहीं मिलती। इसलिए कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार नहीं कर सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि वह भाजपा में हैं अगर वो यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत होगी क्योंकि हमारी विचारधारा अलग है। मैं RSS के दफ़्तर में नहीं जा सकता… वरुण ने उस(भाजपा की) विचारधारा को अपनाया है और मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता।
राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि वह कभी भी आरएसएस कार्यालय नहीं जा सकते, आपको इससे पहले (मुझे ऐसा करने के लिए) मेरा सिर काटना होगा. उन्होंने आगे कहा कि उनके परिवार की एक विचारधारा है, एक विचार प्रणाली है।






Reading your article has greatly helped me, and I agree with you. But I still have some questions. Can you help me? I will pay attention to your answer. thank you.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.info/lv/register?ref=B4EPR6J0
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.