ताज़ा खबरेंभारत

जम्मू: नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे मछुआरे, वायुसेना के जाबाज़ ने बचाई जान, देखें वीडियो

सोमवार को अचानक जम्मू की तवी नदी का जल स्तर बढ़ गया. अचानक नदी का बहाव तेज हो गया जिसके कारण 2 लोग निर्माणाधीन पुल पर फंस गए. दोनों लोगों को वायु सेना ने हेलिकॉप्टर के जरिए बचाया.

दरअसल जम्मू की तवी नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ जाने के बाद, नदी के बीच चार लोग फंस चुके थे. दो लोग तो किसी तरह से किनारे तक पहुंच गए. लेकिन नदी का प्रलयकारी लहरों में दो लोग फंस गए.

एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद से वायुसेना का एक जवान उफान की परवाह किए बगैर नदी में स्थित स्लैब पर उतरा. उसन पहले एक शख्स को रस्सियों में बांधा. उसके बाद दूसरे शख्स को भी रस्सियों में बांधा गया और फिर दोनों को एयरलिफ्ट किया गया.

ALSO READ: न्यूज़मोबाइल दोपहर समाचार: ख़बरें अब तक

हालांकि राहत की बात यह रही की इसमें किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ.

पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. भारतीय वायुसेना का यह लाइव रेस्क्यू सभी को अचंभित करने वाला है. जिस तरह से वायुसेना का जवान रस्सी के सहारे पत्थर पर उतरा और पानी के तेज़ बहाव के बीच दोनों लोगों को रस्सी से बांधकर एयरलिफ्ट कराया, इसे भारतीय सेना की बहादुरी का एक साक्षात नमूना है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button