ताज़ा खबरें

सीतापुर: एक सप्ताह में एक स्कूल की तीन छात्राओं ने किया सुसाइड, जांच में ‘लव अफेयर’ निकली वजह

सीतापुर: एक सप्ताह में एक स्कूल की तीन छात्रों ने किया सुसाइड, जांच में ‘लव अफेयर’ निकली वजह

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक ही स्कूल से पिछले एक सप्ताह के भीतर तीन छात्राओं ने आत्महत्या कर ली। यह मामला जिले के कमलापुर में स्थित आरबीएसएस कॉलेज की अंदर तीन छात्राओं के सात दिन के भीतर एक के बाद एक आत्महत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

इस मामले में यूपी पुलिस ने जांच की। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि एक ही स्कूल की 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली 3 छात्राओं द्वारा आत्महत्या करने के मामले पाया गया कि किसी भी मामले में स्कूल के किसी छात्र या अध्यापक की संलिप्तता नहीं है। तीनों मामले प्रेम प्रसंग से संबंधित हैं

पुलिस ने जांच में बताया 

पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि 10 दिसंबर को हुए पहले आत्महत्या के मामले में लड़की का अपने पड़ोसी राहुल यादव के साथ प्रेम संबंध था। लड़की के परिवार ने उनके रिश्ते को अस्वीकार कर दिया और इसके कारण उसने आत्महत्या कर ली। बालक राहुल यादव को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेजा गया।

आत्महत्या की दूसरी घटना 12 दिसंबर को हुई जिसमें एक लड़की अंकित पासवान नाम के लड़के से प्रेम करती थी। लड़की के घरवाले रिश्ते के लिए राजी हो गए लेकिन अंकित की मां ने शादी में बाइक मांगी और इस वजह से लड़की ने चूहा मारने की दवा पी ली।

तीसरी घटना में नदी में कूदने से एक बच्ची की मौत हो गई। उसका एक लड़के से प्रेम प्रसंग भी था। उसके चचेरे भाई संजय तिवारी ने उसके माता-पिता को उसके प्रेम संबंध के बारे में बताया। हमें लगता है कि उसने इसके कारण आत्महत्या की है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button