Shraddha Murder Case Update: दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वाकर की हत्या में इस्तेमाल होने वाले हथियार किए बरामद

नई दिल्ली: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उन हथियारों को बरामद कर लिया है, जिनका कथित तौर पर श्रद्धा वाकर की हत्या में इस्तेमाल किया गया था.
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कुछ हथियार बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल श्रद्धा के शव को काटने के लिए किया गया था. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पुलिस ने श्रद्धा की अंगूठी भी बरामद की है जो आफताब ने किसी अन्य लड़की को उपहार में दी थी जिसे उसने अपने फ्लैट पर आमंत्रित किया था.
बीएसए अस्पताल के एमडी नवनीत गोयल ने कहा, ‘एफएसएल से कोई अनुरोध नहीं किया गया, मेडिकल फिटनेस प्रक्रिया की गई. हम उम्मीद कर रहे हैं कि एफएसएल के अनुरोध के बाद यह अगले सोमवार को किया जाएगा.”
आफताब को तीन दिन तक एफएसएल कार्यालय ले जाने के बावजूद रविवार को हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा नहीं हो सका था.





