DLS के तहत टाई हुआ भारत बनाम न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच, भारत ने जीती टी20 सीरीज
DLS के तहत टाई हुआ भारत बनाम न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच, भारत ने जीती टी20 सीरीज
नेपियर में हो रहे तीसरे टी20 मुकाबले को तेज बारिश के चलते अपैयर्स ने मैच को खत्म करने का निर्णय लिया है। डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के तहत मैच टाई पर खत्म हुआ। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 161 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में बारिश की वजह से मैच रद्द होने से पहले टीम इंडिया ने 9 ओवर में चार विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। डीएलएस के तहत पार स्कोर नौ ओवर में 75 रन का था, जो भारत ने बना लिए थे। ऐसे में अंपायरों ने मैच को टाई घोषित किया। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम की।
#NZvIND भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच टाई (DLS) हुआ। भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज़ की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2022
आज मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जिसमें न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 160 बनाकर आलआउट हुई थी। बारिश की वजह से खेल रुक चुका है। नौ ओवर में भारत ने 4 विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। भारत को फिलहाल इस स्थिति में 66 गेंदों में 86 रन की जरूरत है। फिलहाल दीपक हुड्डा नौ रन और हार्दिक पांड्या 30 रन बनाकर क्रीज पर है। बता दें कि भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है।
#UPDATE भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे T20I मैच को बारिश के कारण रोका गया। अभी तक भारत ने 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए हैं।
3 मैचों की श्रृंखला में भारत ने 1-0 की बढ़त बना रखी है।
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 22, 2022





