ताज़ा खबरेंमनोरंजन

साउथ मूवीज के सुपर स्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का हुआ निधन

साउथ मूवीज के सुपर स्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का हुआ निधन

 

साउथ इंडियन मूवीज के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का आज निधन हो गया। उन्होंने 80 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी जिस वजह से उनको 14 नवंबर को कॉन्टिनेंटल अस्पताल हैदराबाद में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद 15 नवंबर की रात 4 बजे कार्डियक अरेस्ट आने की वजह से उनका निधन हो गया। अब उनके न रहने की वजह से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर गूंज उठी है।

कृष्णा के बारे में बात करते हुए हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने मीडिया को बताया कि, ‘उन्हें 15 नवंबर की रात 1 बजे इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया था और उसके बाद उनका कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। उनकी हालत गंभीर थी और उनका इलाज वेंटिलेटर पर किया जा रहा था।’

महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी के निधन पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शोक जताया है। उन्होंने कृष्णा घट्टामनेनी के फिल्म इंडस्ट्री में 5 साल के योगदान को याद किया. महेश बाबू के पिता के निधन की खबर सुनते ही फैंस इमोशनल हो गए हैं. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स टॉलीवुड के दिग्गज स्टार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कृष्णा घट्टामनेनी के निधन की खबर से मातम पसरा हुआ है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी दिग्गज एक्टर कृष्णा के निधन पर दुख जताया है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button