भारतीय नौसेना का मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर हुआ दुर्घटनाग्रस्त
भारतीय नौसेना का मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर हुआ दुर्घटनाग्रस्त
बुधवार को गोवा तट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां भारतीय नौसेना का एक लड़ाकू मिग 29K विमान नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक यह विमान तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर क्रश हुआ। हालांकि पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है। भारतीय नौसेना का इस घटना पर बयान भी सामने आया है। नौसेना ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक पूछताछ बोर्ड (BOI) को आदेश दिया गया है।
एक मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है: भारतीय नौसेना pic.twitter.com/bjrnTx6C5X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2022





