भारत

IIT-गुवाहाटी में “मानसिक दबाव” के चलते छात्र ने की आत्महत्या- पुलिस

गुवाहाटी: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी में एक छात्र अपने छात्रावास के कमरे में लटका पाया गया, छात्र की पहचान गुडला महेश साई राज के रूप में हुई है, जो 20 साल का था और आंध्र प्रदेश का रहने वाला था.

 

पुलिस के अनुसार, वह कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बीटेक के पांचवें सेमेस्टर का छात्र था और उस पर रविवार को “मानसिक दबाव” के कारण आत्महत्या करने का आरोप है. अमिनगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके बाद शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा.

 

आईआईटीजी ने एक बयान में दावा किया कि एक युवक का शव छात्रावास की एक इमारत में मिला है और उसकी पहचान संस्थान के पूर्व छात्र के रूप में हुई है.

 

IIT के एक सूत्र के अनुसार, “खराब शैक्षणिक प्रदर्शन” के कारण छात्र को उसके कोर्स से टर्मिनेट कर दिया गया था. छात्र के परिवार को संस्था द्वारा इस बात की सूचना दी गई, और वे बयान के अनुसार परिसर में आ गए हैं. IIT गुवाहाटी ने भी इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है.

 

बयान में कहा गया, “हम पुलिस जांच में सहयोग करेंगे और इस मामले की आंतरिक जांच भी करेंगे.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button