ताज़ा खबरें

NCB ने मुंबई के एक गोदाम से 120 करोड़ रूपये की कीमत का MD ड्रग किया बरामद

NCB ने मुंबई के एक गोदाम से 120 करोड़ रूपये की कीमत का MD ड्रग किया बरामद

 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। NCB ने मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित एक गोदाम से 50 किलोग्राम ‘मेफेड्रोन’ (मादक पदार्थ) जब्त की है। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 120 करोड़ रुपये की है।

शुक्रवार कोएनसीबी के उप महानिदेशक एसके सिंह ने यह जानकारी दी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले तीन अक्टूबर को जामनगर में छापेमारी कर 10 किलो मेफेड्रोन जब्त किया गया था। इस सिलसिले में एयर इंडिया के एक पूर्व पायलट समेत लग-अलग शहरों से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि मेफेड्रोन की नशा करने वालों में यह कोकीन और हेरोइन से भी ज्‍यादा अहमियत रखता है क्‍योंकि इनके मुकाबले इससे नशा काफी अधिक मात्रा में होता हैकई अलग-अलग नामों से बिक्री की जाती है। जो लोग इनका नशा करते हैं उनके बीच इसके कई सारे कोड नेम मशहूर हैं। वैसे तो यह कोई दवा नहीं, बल्कि एक तरह का सिंथेटिक खाद है जिसका इस्‍तेमाल पौधों के लिए किया जाता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button