ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई आमिर खान और करीना की फिल्म लाल सिंह चड्डा
ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई आमिर खान और करीना की फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’
180 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज़ होने जा रही है। बता दें आमिर खान की यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य लीड रोल में है। फिल्म के सिनेमा घरों में रिलीज़ होने से पहले ही इसका काफी विरोध हो रहा था। शायद यही वजह रही होगी कि यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रंग नहीं जमा पाई थी। लेकिन, फिल्म के सिनेमा घरों में रिलीज़ होने के मात्र दो महीने बाद ही अब इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ करने की घोषणा कर दी गयी है।
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पोस्टर पोस्ट करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा की है। पोस्ट में लिखा था, “अपने पॉपकॉर्न गोलगप्पे तैयार रखें क्योंकि लाल सिंह चड्ढा अब स्ट्रीमिंग कर रहे हैं.” हालांकि नेटफ्लिक्स ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुमान है कि 20 अक्टूबर तक यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी।
View this post on Instagram






Great, I should certainly pronounce, impressed with your web site. I had no trouble navigating through all the tabs and related information ended up being truly easy to do to access. I recently found what I hoped for before you know it at all. Reasonably unusual. Is likely to appreciate it for those who add forums or something, website theme . a tones way for your client to communicate. Excellent task.