ताज़ा खबरें

गांधीनगर में राष्ट्रीय मेयर सम्मेलन, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, देशभर के 121 महापौर और उपमहापौर सम्मेलन होंगे शामिल 

गांधीनगर में राष्ट्रीय मेयर सम्मेलन, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, देशभर के 121 महापौर और उपमहापौर सम्मेलन होंगे शामिल 

 

आज यानी मंगलवार को पीएम मोदी गुजरात की राजधानी गांधीनगर में होने वाले दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन’ का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी भाजपा के मेयरों के इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। बता दें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने मीडिया को जानकारी दी कि इस सम्मेलन में देशभर से भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के करीब 121 महापौर और उपमहापौर शामिल होंगे। यह महापौर सम्मेलन पार्टी के सुशासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

सिन्हा ने मीडिया को बताया कि “प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार सुबह डिजिटल तरीके से अपने संबोधन से राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।  वह शहरी विकास पर आमंत्रित अतिथियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन भाजपा के सुशासन प्रकोष्ठ द्वारा किया जा रहा है।’’ सिन्हा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। दो दिवसीय सम्मेलन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बढ़ते शहरीकरण के मद्देनजर हम सभी को मिलकर आधुनिक एवं भविष्योन्मुखी शहरों के निर्माण के लिए काम करना होगा।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button