ताज़ा खबरें

हमारे लिए “भारत जोड़ो” आंदोलन यात्रा जनता से जुड़ने की यात्रा है- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

नई दिल्ली: भारत जोड़ो आंदोलन के चलते आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया के माध्यम से अपना संबोधन देते हुए कहा, “हमारे लिए यह यात्रा जनता से जुड़ने की यात्रा है.”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस यात्रा पर अपना स्पष्टिकरण रखते हुए कहा. हर एक व्यक्ति और संगठन की अपनी विचारधारा होती है. भाजपा और RSS की अपनी विचारधारा है, वो ठीक है. हमारे लिए यह यात्रा जनता से जुड़ने की यात्रा है. जो नुकसान भाजपा और RSS की विचारधारा ने देश का किया है उसके खिलाफ यह यात्रा है.

 

“सच कहूँ तो, कई हज़ार वर्षों से दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बीच लड़ाई चल रही है, और यह जारी रहेगी. भारत के दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं, एक दृष्टिकोण कठोर और नियंत्रित करने वाला है जबकि दूसरा मिश्रित और खुले विचारों वाला है. ये लड़ाई जारी रहेगी.”

 

सभी संस्थानों पर भाजपा का नियंत्रण: राहुल गांधी

भाजपा ने इस देश के सभी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उनके माध्यम से दबाव डाल रही है … हम अब एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं. अब यह लड़ाई भारतीय राज्यों की संरचना और विपक्ष के बीच है.

 

“मैं अध्यक्ष (कांग्रेस का) बनूंगा या नहीं, यह तब स्पष्ट हो जाएगा जब अध्यक्ष पद का चुनाव होगा…मैंने बहुत स्पष्ट रूप से तय कर लिया है कि मैं क्या करूंगा, मेरे मन में कोई भ्रम नहीं है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button