ताज़ा खबरें

जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकवादियों का निशाना बने कश्मीरी पंडित, 1 की मौत

शोपियां (जम्मू और कश्मीर): जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को एक सेब के बाग में आतंकवादियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसका भाई घायल हो गया.

 

घटना छोटीपोरा इलाके की है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील कुमार भट के रूप में हुई है. वहीं उसका भाई जिसका नाम पिंटू है वह घायल हो गया है.

 

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है.

 

जम्मू-कश्मीर में भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, “कायर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया. दो भाइयों – कश्मीरी हिंदुओं – सुनील कुमार और पिंटू को कायर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने निशाना बनाया.”

(ANI)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button