ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Pratap Pothen: अभिनेता प्रताप पोथेन का निधन, 100 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम

Pratap Pothen: अभिनेता प्रताप पोथेन का निधन, 100 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम 

 

शुक्रवार को साउथ सिनेमा से एक दुखद खबरें सामने आई हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता-निर्देशक प्रताप पोथेन का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर चेन्नई में अपने फ्लैट पर मृत पाए गए। पोथेन को आखिरी बार ममूटी स्टारर ‘सीबीआई5 द ब्रेन’ (CBI5 The Brain) में देखा गया था जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी।

मामले में अभी तक एक्टर की मौत की वजहों का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन खबरों की मानें को अभिनेता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बीमारी के चलते ही उनकी मौत हुई है। प्रताप बोथन ने मार्थंडन और शिवलापेरी पांडी सहित कई फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय भी किया। उन्होंने पन्नीर पुष्पमंगल, आलियाथा गोलामंगल, मुदु बानी जैसी तमिल फिल्मों का निर्देशन किया हैं।

प्रताप पोथेन ने 1985 में मीदुम ओरु कथल कथाई फिल्म के साथ निर्देशन की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ जोड़े की कहानी दिखाई गई। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने मलयालम में तीन फिल्मों का निर्देशन किया जिसमें रितुभेडम, डेजी और ओरु यत्रमोझी शामिल है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button